Breaking News

Banner

वार्ड नं 5 पार्षद गायत्री साहू ने किया ध्वजारोहण ।

# प्रदीप पटेल | 27 Jan, 2022

बिलासपुर। 26 जनवरी को पुरे देश में 73 वाँ गणतंत्रता दिवस धूम धाम से मनाया गया इसी प्रकार बिलासपुर नगर निगम ज़ोन -2 मुख्यालय तिफ़रा, शासकीय हाई स्कूल तिफ़रा एवं प्राथमिक शाला भगत सिंह आज़ाद नगर तिफ़रा में पार्षद गायत्री साहू ने मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण किया और क्षेत्रवासियों को राष्ट्रीय पर्व की शुभकामनाएँ दी ज़ोन कार्यालय में पार्षद रवि साहू व हाई स्कूल में अनिता शुक्ला संयुक्त रूप से अतिथि रहे इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मीनाथ साहू, ज़ोन अध्यक्ष तिफ़रा संत सर्वे, ज़ोन आयुक्त प्रवेश कश्यप, मणिशंकर शर्मा, दौलत साहू, मिश्री साहू, गणेश अनंत, विकास साहू सहित निगम अधिकारी कर्मचारी गण, अध्यापक गण आदी उपस्थित रहे ।