Breaking News

Banner

नशे के खिलाफ चकरभाठा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 ग्राम ब्राउन सुगर के साथ युवक गिरफ्तार ।

# प्रदीप पटेल | 24 Jan, 2022

बिलासपुर। चकरभाठा पुलिस ने एक युवक को 10 ग्राम ब्राउनसुगर के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त ब्राउनसुगर की कीमत 50 हजार रुपए बताई जा रही है ।  थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील तिर्की को मुखबिर से सूचना मिली कि चकरभाठा में एक व्यक्ति अवैध रूप से नशीला पदार्थ रखा है। मुखबीर के बताये स्थल में जाकर घेराबंदी कर पकडे आरेापी से पुछताछ करने पर अपना नाम लोकेश पाल ऊर्फ लल्ला पिता सीताराम पाल उम्र 31 साल निवासी वार्ड क्रमांक 11 विकास नगर थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर छ.ग. के रहना बताया। आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से पेन्ट की जेब से तीन नग सफेद कागज के पैकेट में भूरा पाउडर जैसा पदार्थ (नशीला ब्राउन शुगर) करीबन 09-10 ग्राम, कीमती करीब 50,000 रूपये एवं नगदी रकम 1100 रूपये तथा एक नग सेमसंग कंपनी का स्क्रीनटच मोबाईल मिला ।

जिसे मौके पर विधिवत जप्ती तथा अन्य कार्यवाही की गयी। आरोपी का यह कृत्य धारा 21 एनडीपीएस एक्ट के अतर्गत दण्डनीय अपराध होना पाये जाने से आरोपी को हिरासत में लेकर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तारी का कारण बताते हुये गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना परिजनो की देकर आरोपी को न्यायिक रिमांड में भेजा गया है । उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक सुनील तिर्की, उप निरीक्षक जे.एस. ठाकुर, प्र.आरक्षक 388 सिध्दार्थ शंकर पाण्डेय, आरक्षक 444 विकास राठौर,आर. 1233 विनोद सूर्यवंशी, आर. 1244 सतीश यादव, आर0 1431 अर्जुन जांगडे एवं आर. 856 राजेश सिंह का महत्पूर्ण योगदान रहा है ।