Breaking News

Banner

अरपा पर दो पुल निर्माण का प्रस्ताव, विधायक ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को प्राक्कलन रिपोर्ट पेश करने का निर्देश, निर्माण में 50 करोड़ का खर्च ।

# प्रदीप पटेल | 21 Jan, 2022

बिलासपुर। नगर विधायक शैलेष  पाण्डेय ने लोक निर्माण विभाग के इंजीनियरों के साथ शहर स्थित अरपा तट का निरीक्षण किया। शैलेष पाण्डेय ने बताया कि शहर का तेजी से विस्तार हुआ है। अरपा नदी शहर के बीच से बहती है। शहर के दोनो हिस्से इंदिरा सेतु से जुड़ा है। हम सभी जानते हैं कि इंदिरा सेतु अब पुराना हो चुका है। सेतु पर यातायात भार भी बढ़ा है। इसलिए शहर को दो पुल की जरूरत है। पुल बन जाने से नए निगम क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर सुविधा मिलेगी। और दोनो पुल के बन जाने से शहर का चहुंमुखी और सुव्यवस्थित विस्तार होगा ।

अधिकारियों के साथ किया भ्रमण

गुरुवार को नगर विधायक शैलेष पांडेय ने शहर और निगम सीमा विस्तार के साथ बढ़ते यातायात के दबाव को ध्यान में रखकर अरपा पर दो नए पुल बनाए जाने की संभावना तलाश ने  कुदुदण्ड से लेकर जूना बिलासपुर का भ्रमण किया। इस दौरान लोक निर्माण विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे । विधायक ने बताया कि निगम क्षेत्र में लगभग सात लाख से ज़्यादा आबादी निवास करती है। गाड़ियों की संख्या भी बढ़ी है। साथ ही यातायात पर भी दबाव बढ़ा है। जब तक शहरवासियों को भीड़ और जाम से जूझना पड़ता है । बताते चलें कि दो सप्ताह पहले शैलेष पा्डेय ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया था कि यातायात दबाव को कम करने अरपा पर ब्रिज निर्माण के लिए स्थान तलाश कर प्रस्ताव पेश करें। लोक निर्माण विभाग के अधिकारी प्रस्तावित रिपोर्ट विधायक के सामने पेश किया । 

अधिकारियों ने पेश किया प्रारूप

प्रस्ताव मिलने के बाद विधायक पार्षद और एल्डरमैन समेत अधिकारियों के साथ शहर स्थित अरपा तट का भ्रमण किया। अधिकारियों ने बताया कि बैराज बनने के बाद शनिचरी रपटा डूब जाएगा। इंदिरा सेतु पर भारी दबाव है। ऐसी हालत में अरपा पर नए ब्रिज का निर्माण जरूरी है। नेहरू चौक  मंगला क्षेत्र में जाम की स्थिति हमेशा बनी रहती है। इसलिए कुदुदंड से लोधीपारा सरकंडा को जोड़ते नए ब्रिज की शहर को जरूरत है ।  

करीब 50 करोड़ आएगा खर्च

विधायक शैलेष पांडेय ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दोनों नए ब्रिज का प्राक्कलन एक सप्ताह के भीतर प्रस्तुत करने को कहा। दोनों ब्रिज लगभग 50 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होगा। कुदुदंड से लोधीपारा सरकंडा के लिए लगभग 400 मीटर लंबा और 50 फीट चौड़ा ब्रिज बनाने की योजना है।शनिचरी से चांटीडीह को जोड़ने के लिए 350 मीटर लंबा और 50 फीट चौड़ा ब्रिज बनाने की चर्चा अधिकारियों के साथ  हुई। प्रथम चरण में अधिकारियों के साथ शनिचरी से चांटीडीह और कुदुदंड से लोधीपारा सरकंडा को जोड़ने अरपा नदी में दो ब्रीज बनाने को विस्तृत प्राक्कलन एक सप्ताह के भीतर देने को कहा है । 

रपटा पर नया पुल जरूरी

शहर विधायक ने कहा कि शहर विकास में सरकार ने शिव घाट और पचरी घाट में बैराज बनाने का निर्णय लिया। दोनो बैराज का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इसके साथ ही नदी के दोनों किनारों में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत सड़क बनाने का कार्य किया जा रहा है। चूंकि शनिचरी रपटा की ऊंचाई कम है। बैराज बनने के बाद रपटा का डूबना निश्चित है। इस बात को ध्यान में रखते हुए पीडब्ल्यूडी और नगर निगम अधिकारियों के साथ नदी के पैरलल ब्रिज बनाने का सुझाव दिया गया है । 

निरीक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारी और नेता

निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण सेतु विभाग कार्यपालन अभियंता ए एल बरेठ, एसडीओ एचसी वर्मा, सब इंजीनियर सौरभ गुप्ता, शशांक गुप्ता, एसडीओ (सड़क) विन्ध्यराज, अतुल स्वर्णकार, वरिष्ठ कांग्रेस नेता शिवा मिश्रा, ब्लॉक अध्यक्ष विनोद साहू, पार्षद भरत कश्यप, एल्डरमैन शैलेंद्र जयसवाल, काशी रात्रे, अजरा खान, श्याम लाल चंदानी, सुबोध केसरी, आशा सिंह, चित्रलेखा, पिंकू पांडेय, सुदेश दुबे, रिंकू छाबड़ा, अमीन मुगल, सतीश गोयल, जहूर अली, बिट्टू बाजपाई, पुष्पेंद्र मिश्रा, भरत जूरीयानी, विकास सिंह ठाकुर, शेख अयूब, लल्ला सोनी, राजकुमार यादव, घनश्याम कश्यप, तिलक कश्यप, मनोहर जयसवाल, शंकर कश्यप, अजय काले, सहित अन्य लोग उपस्थित थे ।