Breaking News

Banner

चकरभाठा पुलिस ने कबाड़ी का काम करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, आरोपी के कब्जे से आटो से भरा कबाड़ किया गया जप्त ।

# प्रदीप पटेल | 11 Jan, 2022

 बिलासपुर। पुलिस अधीक्षक पारूल माथुर के द्वारा थाना क्षेत्रो मे कबाड़ीयो के विरूध चेकिंग अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश पर  अति.पु.अ. (शहर) उमेश कश्यप, अति.पु.अ. गरिमा द्विवेदी के मागर्दशन पर निरीक्षक सुनील तिर्की के द्वारा कबाड़ी चेकिंग कर कार्यवाही करने हेतू टीम गठित कर प्र आर 256 हरवेन्द्र खुंटे, आरक्षक 1244 सतीश यादव, 1394 हरीश यादव को रवाना किया गया था, जो आज दिनांक 10.01.2022 को मुखबीर सूचना मिला कि मुखीराम संवरा पिता बरातूू संवरा उम्र 32 वर्ष साकिन हाल मुकाम अचानकपुर थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर छ.ग. एक डिलीवरी आटो क्रं सीजी 10 सी 5108 जिसमे तिरपाल ढका हुआ है ।

जिसमें लोहे की एंगल, पाईप, कटिले तार चोरी का लेकर आ रहा है, जिसे चकरभाठा कैम्प मेन रोड के पास रोक कर उक्त वाहन में भरा हुआ, लोहे का एंगल पाईप एवं कांटेदार कटिले तार रखा हुआ था, जिसे इस उक्त सामान के संबंध में धारा 91 जाफौ का नोटिश जारी कर उक्त सामान के संबंध में कागजात पेश करने को दिया गया जो किसी प्रकार कि कोई कागजात नही होना बताने पर उक्त सामान चोरी का होने के संदेह पर आरोपी के विरूध धारा 41(1-1)जाफौ/379 भादवि के तहत कार्यवाही किया गया है। उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक  सुनील तिर्की, प्र आर 256 हरवेन्द्र खुटे, आरक्षक 1244 सतीश यादव, 1394 हरीश यादव का महत्व पूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा ।