Breaking News

Banner

SSP साहिबा ने की कार्रवाई, सड़को पर लगा ठेला, वाहन और दुकानो को हटाया गया, मचा हड़कम्प ।

# प्रदीप पटेल | 04 Jan, 2022

बिलासपुर। एसएसपी पारुल माथुर के निर्देश में ट्राफ़िक ASP रोहित बघेल और डीएसपी संजय साहू के मार्गदर्शन में गांधी चौक से लेकर शिव टाकीज चौक तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया, इस बीच नो पार्किंग में वाहन रखने वाले वाहन चालकों और वाहन मालिको के बीच हड़कम्प मचा रहा, जाहिर सी बात है कि इस रोड में कोचिंग और चाय ठेला, पान ठेला, होटल उसके अलावा बेतरतीब तरीके से वाहनों को खड़े करके रखा जाता है, जिसकी वजह से आने जाने वालों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, वही हर दिन जाम होने से न सिर्फ ट्राफ़िक जाम होता है बल्कि सड़क भी 40 फिट की बजाए 10 फिट की रह जाती है, इससे सुबह से लेकर रात तक लोग परेशान होते है । 

चूंकि यहाँ पर नगर निगम और पुलिस प्रशासन ने भी कभी कार्रवाई करना उचित नही समझा, इसी वजह से दुकानदारों के हौसले बुलंद रहे, माना जा रहा है कि अगर हर दिन यहां पर अतिक्रमण विभाग का दस्ता और ट्राफ़िक विभाग की टीम कार्रवाई करने के नाम से राउंड मार दे, तो निश्चित ही आने वाले दिनों में लोग खुद सुधर जाएंगे, फिलहाल इसमे कोचिंग वालो की भी गलती है कि पार्किंग है नही और सड़कों लर वाहनों को बेतरतीब तरीके से खड़ा करके आमजनों को परेशान किया जाता है। लेकिन आज की कार्रवाई होने से निश्चित ही नगर निगम और ट्राफ़िक विभाग ने अपना दम दिखाया है। इससे पुस्तक व्यापारियो और दुकानदारों के अलावा कोचिंग वालो के बीच हड़कम्प मचा हुआ है। लेकिन देखना है कि अब आगे क्या होता है ।