Breaking News

Banner

सट्टा-पट्टी काटते पुर्रू पकड़ाया, रिवर व्यू क्षेत्र से आरोपी गिरफ्तार, नगद भी बरामद ।

# प्रदीप पटेल | 02 Jan, 2022

बिलासपुर। सिटी कोतवाली पुलिस ने सटोरियों के खिलाफ़ चलाए जा रहे अभियान क्रम में एक सटोरिया को धर दबोचा है। आरोपी के पास से पुलिस ने लाखों की सट्टा पट्टी समेत नगद बरामद किया है । सिटी कोतवाली पुलिस ने सटोरियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुखबीर की सूचना पर रिवर व्यू के पास एक सटोरिया को सट्टा काटते धर दबोचा है। पकड़े गए सटोरिया का नाम नवीन तिवारी ऊर्फ पुर्रू है ।

आरोपी दीन दयाल कालोनी मंंगला का रहने वाला है । एडिश्नल एसपी रोहित झा ने बताया कि आरोपी पुर्रू तिवारी रिवर व्यू के पास सट्टा खिलाते पकड़ा गया है। आरोपी के खिलाफ सिविल लाइन पुलिस को भी सट्टा पट्टी खिलाने की जानकारी मिल रही थी। मुखबीर की सूचना पर आरोपी को धर दबोचा गया है। लाखों की सट्टा पट्टी के अलावा नगद भी बरामद किया गया है। जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गयी है ।