Breaking News

Banner

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले फरार कालीचरण महाराज को रायपुर पुलिस ने MP के खजुराहो से किया गिरफ्तार ।

# प्रदीप पटेल | 30 Dec, 2021

रायपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले फरार कालीचरण महाराज को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । बताया जा रहा है की कालीचरण महाराज को मध्यप्रदेश के खजुराहो से पुलिस ने किया गिरफ्तार किया है, रायपुर पुलिस ने खजुराहो म.प्र. के एक होटल से कालीचरण को गिरफ्तार किया है । 

जानकारी के मुताबिक, कालीचरण महाराज मध्य प्रदेश के खजुराहो से 25 क़िलोमीटर दूर बागेश्वर धाम के पास एक प्राइवेट व्यक्ति के यहाँ किराए में रूम लेकर रुके हुए थे। वहाँ से रायपुर पुलिस ने आज सुबह 4 बजे कालीचरण को गिरफ़्तार किया है। देर शाम तक टीम आरोपी को लेकर रायपुर पहुँचेगी । बता दे कि आरोपी के खिलाफ रायपुर के टिकरापारा थाना में मामला दर्ज है ।