Breaking News

Banner

तखतपुर स्थित मनियारी नदी पर बने पुल में मरम्मत होने के कारण 13 दिन बन्द रहेगा पुल से आना-जाना, PWD का फरमान, बायपास से होगा आवागमन, मरम्मत के बाद आम जनता के लिए खोला जाएगा पुल ।

# प्रदीप पटेल | 29 Dec, 2021

तखतपुर। तखतपुर स्थित मनियारी नदी पर बने पुल में मरम्मत होने के कारण 10 जनवरी तक बिलासपुर -जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद रहेगा। आवागमन मोढ़े बाईपास बरेला बाईपास से होगा । तखतपुर थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज ने बताया कि मनियारी नदी पर बने पुल की स्थिति ठीक न होने के कारण मरम्मत का काम 29 दिसम्बर से 10 जनवरी तक किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग राष्ट्रीय राजमार्ग के कार्यपालन अभियंता ने पत्र लिखकर जानकारी दी है। पत्र में बताया गया है कि मनियारी नदी पर बने पुल में 29 दिसंबर से सुधार कार्य होने के कारण बिलासपुर -जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद रहेगा । 

आवागमन के लिए बिलासपुर से आने वाली वाहनों को मोढ़े बाईपास से होकर जाना पड़ेगा। बायपास बरेला के पास निकलेगा, और मुंगेली से आने वाले वाहनों को बरेला बाईपास से मोढ़े मार्ग तक आना होगा । इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग 13 दिनों तक बंद होने से मुंगेली, लोरमी, पंडारिया, कवर्धा, रायपुर, जबलपुर, मंडला, पथरिया, तक जाने वाले वाहनों को बाईपास से होकर गुजरना पड़ेगा । बाईपास ने वाहनों को डाइवर्ट करने के लिए मुंगेली और बिलासपुर जिले की पुलिस बल तैनात रहेगा। पैदल आने-जाने वालों के लिए मनियारी नदी पर बने एनीकट का उपयोग कल से यानि 29 दिसमबर से किया जाएगा । जब एनीकट के दरवाजे खोल दिए जाएंगे और डेम  का पानी कम हो जाएगा ।