Breaking News

Banner

तखतपुर खाद्य निरीक्षक सहित ट्रांसफर का सिलसिला जारी, कई हुए इधर से उधर ।

# प्रदीप पटेल | 29 Dec, 2021

तखतपुर। छत्तीसगढ़ शासन में अलग-अलग विभागों में जिले स्तर पर अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले का दौर लगातार जारी है। इसी क्रम में बिलासपुर कलेक्टर ने कस्टम मिलिंग एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली के महत्वपूर्ण कार्य के सुचारू रूप से संचालन हेतु पूर्व में जारी कार्यक्षेत्र बंटन आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए तखतपुर खाद्य निरीक्षक अजय कुमार मौर्य को कोटा एवं बेलगहना ट्रांसफर दिया गया है ।  वही उनकी जगह तखतपुर में नया खाद्य निरीक्षक श्याम वस्त्रकार का पदस्थापना किया गया है। साथ ही राजस्व निरीक्षकों का स्थानांतरण भी किया गया है। जिसमे तखतपुर बेलपान से संध्या नामदेव का बिलासपुर स्थानांतरण किया गया है। एवं संगीता सिन्हा रा.नि. पेंडरी संकरी से तखतपुर राजस्व निरीक्षक पर स्थानांतरण किया गया ।