Breaking News

Banner

नगरीय निकाय चुनाव परिणाम, मारो नगर पंचायत में भाजपा को मिली बड़ी हार, कांग्रेस ने 10 सीटों पर की जीत हासिल ।

# प्रदीप पटेल | 23 Dec, 2021

बेमेतरा। 15 नगरीय निकायों के लिए जारी मतगणना में पहला परिणाम सामने आ गया है, मारो नगर पंचायत के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस ने एकतरफा जीत हासिल की, बता दे की बेमेतरा के मारो नगर पंचायत में कांग्रेस को 10 सीटों पर जीता कर जनता ने बहुमत दे दिया है, 15 सीट वाले नगर पंचायत में भाजपा के हाथ में केवल 4 सीटें आई है, जबकि एक सीट पर मुकाबला जारी है, इस सीट को भी अगर भाजपा जीत लेती है, तो मारो नगर पंचायत में कांग्रेस का ही कब्ज़ा होगा। यहां चुनाव का दारमदार पूर्व मंत्री दयालदास बघेल के हाथों था।बताया जा रहा है की थान खम्हरिया नगर पंचायत में एक वार्ड पार्षद के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है, इस प्रकार से थान खम्हरिया नगर पंचायत में कांग्रेस का दबदबा लगातार जारी है । 

मारो नगर पंचायत मतगणना परिणाम

वार्ड 1 – भाजपा
वार्ड 2 – कांग्रेस (टॉस)
वार्ड 3 – कांग्रेस
वार्ड 4 – कांग्रेस
वार्ड 5 – कांग्रेस
वार्ड 6 – भाजपा
वार्ड 7 – भाजपा (रिकाउंटिंग)
वार्ड 8 – कांग्रेस
वार्ड 09 – भाजपा
वार्ड 10 – कांग्रेस
वार्ड 11 – कांग्रेस
वार्ड 12 – भाजपा
वार्ड 13 – कांग्रेस
वार्ड 14 – कांग्रेस
वार्ड 15 – निर्दलीय

कांग्रेस – 09, भाजपा – 05, निर्दलीय – 01