Breaking News

Banner

तखतपुर की व्यस्ततम सड़क पर बीच चौराहे बाइक सवार युवक को दो युवकों ने पेचकस से किया ताबड़तोड़ हमला ।

# प्रदीप पटेल | 14 Dec, 2021

बिलासपुर। तखतपुर की व्यस्ततम सड़क पर बीच चौराहे बाइक सवार युवक को दो बदमाशों ने पहले तो गलत तरीके से ओव्हरटेक कर रोका, बाद में सरेराह बीच सड़क में गाली-गलौच करते युवक को पेचकस से गोदकर लहूलुहान कर दिया। पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है, पुलिस ने मामले को जांच में ले लिया है । इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार अजय बघेल पिता विद्या बघेल जो नया बस स्टैण्ड में संचालित कृष्णा ट्रेडिंग किराना दुकान में काम करता है ।

वह समान छोडने के लिए पुराना बस स्टैण्ड की तरफ आ रहा था । जैसे ही वह पुराना बस स्टैण्ड के पास पहुंचा था तभी बिना नम्बर के ब्लैक कलर एक्टीवा में सवार बरेला निवासी दो युवक आदित्य ठाकुर और रवि निर्मलकर ने ओव्हर टेक करते हुए अजय को रोक फिर उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की। सामान्य मारपीट से मन नहीं भरा तो पेचकस निकाला और मार-मारकर लहूलुहान कर दिया । जिसमें अजय बुरी तरह से घायल हो गया । 

घटना के बाद पीड़ित युवक ने इसकी जानकारी अपने संचालक प्रमोद सिंघानिया को दी। इसके बाद थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी गई। जहां पर पुलिस ने डाक्टरी मुलायजा कराकर आरोपीयों के विरूद्ध मामले को विवेचना में ले लिया है। पूरी घटना तखतपुर के वासुदेव स्टोर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है। इधर व्यापारी संघ ने आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है ।