Breaking News

Banner

केस वापस लेने से मना करने पर युवक पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार, घायल सिम्स में भर्ती ।

# प्रदीप पटेल | 11 Dec, 2021

बिलासपुर। चांटीडीह में रहने वाले गुन्नी यादव का अभिषेक साहू से पुराना विवाद हुआ था। जिस पर केस दर्ज हुआ था। इस केस को वापस लेने दबाव डालने गुन्नी यादव ने अभिषेक साहू को रामायण चौक चांटीडीह बुलाया । वहां गुन्नी यादव अभिषेक साहू को केस वापस लेने धमका रहा था। मना करने पर गुन्नी यादव ने अभिषेक साहू को अपने पास रखे धारदार चाकू से जान के मारने की नियत से हमला कर दिया, जिससे अभिषेक के सीने के पास चोट आई ।

उसे इलाज के लिए सिम्स में भर्ती किया गया । मामले में बयान लेने के बाद थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने आरोपी गुन्नी यादव को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसके पास से चाकू बरामद किया गया है। इधर घायल अभिषेक साहू का इलाज सिम्स में चल रहा है ।