Breaking News

Banner

नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर ने किया पदभार ग्रहण, अधिकारियों से जाना शहर का हाल-चाल, कहा पुलिस के प्रति लोगों का बढ़ाया जाएगा भरोसा ।

# प्रदीप पटेल | 10 Dec, 2021

बिलासपुर। नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर ने कार्यभार ग्रहण करने के तुरंत बाद जिले के राजपत्रित अधिकारीयो और थानेदारों की बैठक ली। अच्छी पुलिसिंग को लेकर प्राथमिकताओं के बारे में आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर ने कहा की जनता के प्रति विश्वास के साथ कार्य करना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी ।

रतनपुर में माँ महामाया देवी के मंदिर में मत्था टेक, एसएसपी पारुल माथुर पदभार ग्रहण करने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुची, यहाँ उन्हें गॉड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद एसएसपी ने अपने कार्यलय का निरीक्षण किया, इस दौरान एएसपी सिटी उमेश कश्यप, एएसपी ग्रामीण रोहित झा,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरिमा द्विवेदी, हेड क्वाटर डीएसपी राजेश श्रीवास्तव, सीएसपी कोतवाली स्नेहिल साहू, सीएसपी सिविल लाइन मंजुलता बाज, ट्रैफिक के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहित बघेल सहित अधिकारी मौजूद थे, अधिकारियों ने सभी शाखाओ के कार्यो की उन्हें जानकारी दी।

निरीक्षण के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप ने नवपदस्थ एसएसपी पारुल माथुर को एसपी का चार्ज दिया।लोकस्वर टीवी चैनल से खास बातचीत में उन्होंने कहा कि अवैध गतिविधियां बर्दाश्त नहीं होगी, ऐसे कार्यो में लिप्त लोगों के विरूद्व सख्त कार्यवाही की जाएगी।वही उन्होंने कहा कि विसिबल पुलिसिंग करने के साथ ही शासन की प्राथमिता अनुरूप चिटफण्ड के विरुद्ध कार्यवाही करना और महिला सुरक्षा पर पूरा फोकस होगा। नई एसपी का अधिकारियों ने बुके भेट कर उनका स्वागत किया, पारुल माथुर का एसपी के रुप में बिलासपुर 6वा जिला है। वह पूर्व में बिलासपुर में प्रशिक्षु रही है ।