Breaking News

Banner

औचक धान खरीदी केन्द्र पहुंचे आईजी और पुलिस कप्तान, व्यवस्था का लिया जायजा, प्रबंधक और किसान से की बातचीत, दिया जरूरी दिशा निर्देश ।

# प्रदीप पटेल | 03 Dec, 2021

बिलासपुर। आईजी रतनलाल डांगी और पुलिस कप्तान दीपक कुमार झा ने कोटा पहुंचकर धान खरीदी केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनो पुलिस अधिकारियों ने संतोष जाहिर किया। समिति लोगों ने अधिकारियों को बताया कि वर्तमान में खरीदी केन्द्र में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं है । पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज रतनलाल डांगी और पुलिस कप्तान दीपक कुमार झा औचक कोटा स्थित धान खरीदी केन्द्र पहुंचे। दोनों पुलिस अधिकारियों ने आदिवासी सेवा सहकारी समिति धान खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डांगी और झा ने किसानों के अलावा खरीदी केन्द्र के कर्मचारियों से बातचीत की ।  

बातचीत के दौरान दोनो पुलिस अधिकारियों ने धान खरीदी केन्द्र की व्यवस्था का जायजा लिया। धान बेचने खरीदी केन्द्र पहुंचे किसान अर्जुन जायसवाल ग्राम बिल्ली बंद, निर्मल सिंह गौड़ ग्राम कुमारी मुड़ा, विमल कुमार, विष्णु देवांगन ने व्यवस्था को लेकर संतोष जाहिर किया। किसानों ने यह भी बताया कि फिलहाल यहां किसी प्रकार समस्या नहीं है । धान खरीदी केंद्र में कोटा मंडी प्रबंधक रूपवंत सिंह सोमवंशी से भी आईजी और पुलिस कप्तान ने चर्चा की। भ्रमण के दौरान दोनो अधिकारियों ने भीड़ नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया ।