Breaking News

Banner

तहसील कार्यालय में व्याप्त अनियमित्ता की शिकायत, तहसील अधिवक्ता संघ ने दिया ज्ञापन, SDM ने दिया ये आदेश, मचा हड़कम्प ।

# प्रदीप पटेल | 27 Nov, 2021

बिलासपुर। बिलासपुर एसडीएम ने जो आदेश जारी किया है वह निश्चित ही काबिले तारीफ है, इसे सुनकर भले ही तहसील कार्यालय के दलालों को गुस्सा आ रहा होगा, या फिर आदेश के खिलाफ कुछ मन मे सोच रहे होंगे, लेकिन एसडीएम ने तहसील अधिवक्ता संघ के आवेदन पर जो निर्णय लिया है उसका इंतजार काफी दिनों से किया जा रहा था, और इस आदेश के बाद राहत भरी खबर मिली है, दरसल आवेदक सिया सनेही दुबे अध्यक्ष तहसील अधिवक्ता संघ बिलासपुर जिला बिलासपुर द्वारा तहसील कार्यालय में व्याप्त अनियमित्ता के संबंध में आवेदन पत्र प्रस्तुत किया गया है ।

तहसील कार्यालय में केवल दलालों का कार्य किया जाता है, तथा न्यायालय में पक्षकारों के समक्ष वकीलों/अधिवक्तागणों निरंतर दुर्व्यवहार किया जाता है। दलालों से सीधे न्यायालय में आवेदन पत्र लिया जाता है, जिसके संबंध में शिकायत पत्र प्राप्त हुआ है। उक्त शिकायत के संबंध में तहसीलदार / अतिरिक्त तहसीलदार नायब तहसीलदार एवं वाचकों को निर्देशित किया जाता है, कि न्यायालय में किसी भी प्रकार का आवेदन पत्र सीधे पक्षकार एवं उसके द्वारा अधिकृत विधिक प्रतिनिधि / अधिवक्ताओं अथवा पंजीकृत मुख्तियार आम के माध्यम से आवेदन स्वीकार किया जायेगा, तथा आर्डरशीट में विधिवत हस्ताक्षर कराया जायेगा ।

दलालों के माध्यम से प्रस्तुत किये गये कोई भी आवेदन पत्र हस्ताक्षरयुक्त स्वीकार नहीं किये जायेगें। उक्त निर्देशों को कड़ाई से पालन करना सुनिश्चित करें। आपको बता दे कि तहसील कार्यालय में ज्यादातर काम दलालों के माध्यम से होता है, जिसकी वजह से पीड़ितों को ज्यादा पैसा देना पड़ता है, और दलालों के चक्कर मे घूमना भी पड़ता है। ख़ैर एसडीएम का यह निर्णय निश्चित ही सराहनीय है, जिससे आम जनता को काफी लाभ मिलेगा, और दलालों के जमावड़ा कम होगा, लेकिन इसमे देखने वाली बात ये भी होगी कि आखिर एसडीएम का फरमान कब तक लागू रहेगा। या फिर कुछ दिनों बाद फिर से वही काम काज मतलब दलालों के राज शुरू हो जाएगा ।