Breaking News

Banner

परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए आवेदन 6 दिसम्बर तक ।

# प्रदीप पटेल | 26 Nov, 2021

बिलासपुर। राजीव युवा उत्थान योजना वर्ष 2019 अंतर्गत परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र बिलासपुर में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग हेतु एसएससी, बैंकिग भर्ती बोर्ड, रेलवे भर्ती बोर्ड, छ.ग. व्यापम एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु निःशुल्क परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण (कोचिंग) अनुबंधित निजी कोचिंग संस्था के माध्यम से प्रदान किया जाएगा। आवश्यक आर्हता एवं पात्रता रखने वाले अभ्यर्थी 6 दिसम्बर 2021 तक आवेदन कर सकते है ।

आवेदन पंजीकृत डाक से भेज सकते है अथवा कार्यालयीन दिवस में स्वतः उपस्थित होकर परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र बिलासपुर में जमा कर सकते है। अंतिम तिथि के पश्चात् आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किये जाएंगे। आवेदन पत्र एवं अन्य विस्तृत जानकारी के लिए परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र, साईंस काॅलेज के पास चांटीडीह रोड बिलासपुर के कार्यालय में कार्यालयीन समय में सम्पर्क कर सकते है एवं विभागीय वेबसाइट www.bilaspur.gov.in  में देखा जा सकता है ।