Breaking News

Banner

राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल 28 नवम्बर को रहेंगे बिल्हा दौरे पर ।

# प्रदीप पटेल | 26 Nov, 2021

बिलासपुर। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास तथा वाणिज्यक कर (पंजीयन एवं मुद्रांक) मंत्री जयसिंह अग्रवाल 28 नवम्बर को दोपहर 12.30 बजे कोरबा से बिल्हा के प्रस्थान करेंगे। अग्रवाल दोपहर 2.30 बजे कृषि उपज मण्डी बिल्हा में सरपंच सम्मान में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके पश्चात् वे दोपहर 3 बजे बिल्हा से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे ।