Breaking News

Banner

आबकारी विभाग की छापामार कार्रवाई, गनियारी और पेन्डारी में भारी मात्रा में अवैध मदिरा बरामद, रंगे हाथ पकड़ाए आरोपी  ।

# प्रदीप पटेल | 25 Nov, 2021

बिलासपुर। आबकारी विभाग बिलासपुर की टीम ने छापामार कार्रवाई कर गनियारी और पेन्डारी में भारी मात्रा में अवैध मदिरा बरामद किया है। आबकारी टीम ने उपआयुक्त आबकारी नीतू नोतानी ठाकुर के मार्गदर्शन और कलेक्टर डॉ.मित्तर के सख्त निर्देश पर बड़ी कार्रवाई कर कुल मामले में 107 लीटर मदिरा और 740 को जब्त कर नष्ट किया है । आबकारी उपायुक्त नीतू नोतानी ठाकुर ने बताया कि कलेक्टर डॉ.सारांश मित्तर के निर्देश पर आबकारी टीम ने पेन्डारी और गनियारी में छापामार कार्रवाई की है। कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक मुकेश पाण्डेय की अहम भूमिका रही। इस दौरान प्रधान आरक्षक नेतराम बंजारे, आरक्षक अनवर मैमन, देवदत्त जायसवाल, गणेश चेलकर, जलेश्वर और नारायण श्रीवास का विशेष सहयोग रहा । 

उप निरीक्षक मुकेश पाण्डेय की अगुवाई में मुखबीर की सूचना पर की गयी कार्रवाई के दोनों ही क्षेत्र से कुल मामले दर्ज किए गए। आरोपियों के ठिकाने से  रंगे हाथ शराब बनाते पकड़ा गया। इस दौरान आरोपियों ने भागने का पुरजोर प्रयास किया। लेकिन तीनों को टीम ने धर दबोचा । नीतू नोतानी ठाकुर ने बताया कि कार्रवाई में कुल 04 प्रकरणों में 107लीटर महुवा शराब बरामद कर नष्ट किया गया । 740 किलोग्राम महुवा लहान को भी बरामद कर जब्त किया गया। इसके अलावा मदिरा निर्माण में प्रयोग किए जाने वाले के साथ ही एकत्रित करने वाले सामानों को भी बरामद किया गया है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) (क) (च), 34 (2) 59 (क)  के तहत अपराध दर्ज किया गया है । गिरफ्तारी से पहले सभी आरोपियों के खिलाफ विधिवत कार्रवाई की गयी है ।