Breaking News

Banner

छत्तीसढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 13 दिसंबर से होगा शुरू ।

# प्रदीप पटेल | 25 Nov, 2021

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 13 दिसंबर से शुरू होकर 17 दिसंबर तक चलेगा। विधानसभा के शीतकालीन सत्र के हंगामेदार होने की संभावना जताई जा रही है। सत्र के दौरान पांच बैठकें होंगी, जिसमें वित्तीय कार्य के साथ अन्य कार्य संपादित किए जाएंगे । छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र में इस बार तारांकित और अतारांकित सहित कुल 755 प्रश्न लगाए गए हैं, वहीं 24 नवंबर को सबसे ज्यादा 373 सवाल लगाए गए, सदन के नेताओं को सवाल लगाने के लिए 16 से 24 नवंबर तक वक्त दिया गया था ।

 

वही विधानसभा सत्र के पहले दिन दिवंगत सदस्यों श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके साथ ही अनुपूरक बजट सहित कई विधेयकों को लेकर सत्र में चर्चा होगी । इधर, विधानसभा सत्र से पहले ही आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है, इस बार सत्र में कई मुद्दों को लेकर विपक्ष सरकार को घेरेगी, कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि विधानसभा सत्र हंगामेदार होगा ।

विधानसभा सत्र में इस बार विपक्षी दल भाजपा पहले झीरम घाटी मुद्दे को लेकर -नए जांच आयोग गठन का मामला जोर-शोर से उठा सकती है, वहीं कवर्धा मामले को लेकर भी सदन में हंगामा हो सकता है. जिस तरह से भाजपा कवर्धा मुद्दे को लेकर लगातार सड़क तक लड़ाई लड़ रही है, उम्मीद यही है कि सदन में भी यह मामला गूंजेगा । धर्मांतरण का मुद्दा इन दिनों छाया हुआ है, विपक्ष बार-बार राज्य में धर्मांतरण बढ़ने का आरोप लगा रही है, तो दूसरी ओर कांग्रेस भी लगातार भाजपा पर निशाना साध रही है ।