Breaking News

Banner

बिलासपुर एडिशनल एसपी रोहित झा. एसडीओंपी आशीष अरोरा ने दल बल के साथ नगर के प्रमुख मार्गों पर किए पैदल पेट्रोलिंग ।

# प्रदीप पटेल | 22 Nov, 2021

तखतपुर। सोमवार की रात्रि बिलासपुर एडिशनल एसपी रोहित झा, एसडीओपी आशीष अरोरा व थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज नगर के सड़क पर उतरे और पैदल पेट्रोलिंग करते नजर आए । 

नए बस स्टैंड, बजरंग नगर, सदर बाजार, पुराना थाना, ठाकुर पारा, संगम नगर, पुराना बस स्टैण्ड होते हुए 1 किलोमीटर पैदल चलकर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया । इस दौरान उन्होंने ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने बेतरतीब खड़े वाहनों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए ।

एडिशनल एसपी व पुलिस अफसरों की टीम को देखकर सड़क में निकलने वाले लोग व दुकानदार भी हैरत में पड़ गए दरअसल अचानक दल बल के साथ निकले अफसरों को देखकर लोगों को लगा कि आस पास कोई बड़ी घटना हो गई पैदल चलते पुलिस अफसरों के पीछे उनके वाहनों का काफिला लगा हुआ था ।