Breaking News

Banner

बॉयफ्रैंड को लेकर सरगुजा में सड़क पर लड़कियों का गैंगवार ।

# प्रदीप पटेल | 18 Nov, 2021

सरगुजा। राजधानी रायपुर के बाद अब छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में लड़कियों की गैंगवार देखने को मिली है, जहां बॉयफ्रेंड को लेकर युवतियों में जमकर मारापीटी हुई है। जिला मुख्यालय अम्बिकापुर में युवतियों के दो गुटों में झड़प हुई। लड़कियां एक-दूसरे इस कदर टूट पड़ीं मानों कोई जान से ही एक दूसरे को मार देंगे। दोनों गुटों के बीच लगभग 15 मिनट तक जमकर सड़क के बीचों-बीच मारपीट चला, जिसमें दर्जनों की संख्या में लड़कियां एक दूसरे पर डण्डे बरसाती नजर आई, तो कोई एक दूसरे के बाल खींचकर जमीन पर पटकता रहा। वहीं राह से गुजरने वाले लोग भी इस झगड़े को देखर आश्चर्य हुए और वो भी इस मंजर को देखते रहे। कुछ लोग इस विवाद को अपने मोबाइल के कैमरे में भी कैद करते रहे। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. देखिए वीडियो ।

बताया जा रहा है कि जिन दो गुटों में मारपीट हुई, उसमें से एक लड़कियों का दल ब्रह्मपारा का था, वहीं दूसरा गुट सत्तीपारा का है। दोनों मोहल्ले की लड़कियां शहर के ब्रम्हरोड में आमने-सामने आ गईं। साथ ही यह भी जानकारी मिली है कि किसी एक लड़की ने अपने बायफ्रेंड को दूसरे मोहल्ले की किशोरी के साथ घूमते या बात करते हुए देख लिया और फिर होना क्या था। इतनी सी बात पर दोनों मोहल्ले की दर्जनों युवतियों ने शहर के बीच भीड़भाड़ वाली सड़क पर जमकर हंगामा मचाया ।