Breaking News

Banner

पान पैलेस के संचालक को पुलिस ने हुक्का व प्लेववर की होम डिलीवरी करते किया गिरफ़्तार ।

# प्रदीप पटेल | 15 Nov, 2021

रायपुर। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना इलाके के जन्नत पान पैलेस के संचालक राजा जुर्यानी को पुलिस ने हुक्का व प्लेववर की होम डिलीवरी करते गिरफ़्तार किया है। आपको बता दे कि संचालक की निसानदेही पर 5 नग हुक्का पाट सहित 1.5 लाख का जरदायुक्त रॉ मटीरीयल फ़्लेवर जप्त किया है ।

पुलिस ने बताया कि आरोपी पान दुकान में लिमिटेड लोगों से ऑर्डर लेकर हुक्का की होम डिलीवरी करता था, कैफ़े होटल में हुक्का बंद होने के बाद अधिक पैसों की लालच में होम डिलीवरी करता था, जिसकी सूचना पर ग्राहक बनकर तेलिबंधा पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही को अंजाम दिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोत्पा ऐक्ट की धाराओं सहित प्रतिबंधात्मक धारा के तहत कार्यवाही की है ।