Breaking News

Banner

 दो बाइक की आमने-सामने जबदस्त टक्कर, दो चालक सहित एक गम्भीर रूप से हुए घायल ।

# प्रदीप पटेल | 08 Nov, 2021

तखतपुर। दुपहिया वाहन की आमने-सामने की टक्कर से चालक, सवार गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया जा रहा है । 

अभी अभी दो दुपहिया वाहन जिसमें एक मुंगेली से तखतपुर की ओर और दूसरा तखतपुर से मुंगेली की ओर आ रहा था, वाहन जब मित्र मिलन ढाबा के पास पहुंचा तो दोनों में जबरदस्त टक्कर हो गई जिसमें सवार और चालक का सर फट गया और गंभीर रूप से घायल हो गए । 

तत्काल इसकी सूचना संजीवनी वाहन को दी गई। जिससे प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सिम्स बिलासपुर रिफर किया गया है। घायल दाऊकापा निवासी बताए जा रहे हैं ।