Breaking News

Banner

तखतपुर पुलिस ने गुप्तापारा निवासी परिवार को मिलाया अपने बेटें से, सात साल पूर्व गुम था बालक ।

# प्रदीप पटेल | 03 Nov, 2021

तखतपुर। बिलासपुर पुलिस अधीक्षक की ऑपरेशन मुस्कान ने सात साल पूर्व गुम बालक को ढूढ़ निकालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। तखतपुर से सात साल पहले एक दस वर्षीय बालक के गुमने की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई थी, जिसे तखतपुर पुलिस ने अब ढूढ़ निकाला। गुप्ता मोहल्ला तखतपुर निवासी प्रार्थिया ने 6 जुलाई 2014 को रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह किराए के मकान में गुप्ता मोहल्ला में रहती थी, जहां उसके साथ उसका 10 साल का पोता भी रहता था, जो घर से बिना बताए कहीं चला गया ।

रिपोर्ट पर थाना तखतपुर में धारा 363 के अन्तर्गत अपराध पंजीबद्व कर गुम बालक की पतासाजी किया जा रहा था। पतासाजी हेतु सरहदी जिला एवं थाना में व क्षेत्र में इस्तहार जारी किया था, तथा बालक की मिलने हेतु प्रोत्साहन हेतु ईनाम उदघोषण भी किया गया था, तथा मीडिया के माध्यम से प्रसारण हेतु दुरदर्शन चैलन पर इस्तहार जारी कराया गया था, किन्तु गुम बालक का कोई पता नहीं चला ।

पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा गुमबालक, बालिकाओं की पतासाजी हेतु ऑपरेसन मुस्कान नामक अभियान चलाया जा रहा है, इसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, एसडीओपी कोटा के मार्ग दर्शन पर थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज द्वारा टीम गठीत कर थाना के सबसे पुराना मामला के गुम बालक का पतासाजी किया जा रहा था, बालक के परिजन का कोई पता नहीं चल पा रहा था । जब बालक के नाना नानी के संबंध में तलाश किए तो उनका भी म़त्यु होना पाया गया, जिससे बालक की तलाश करने मे काफी परेशानी हो रही थी ।

लगातार पतासाजी के दौरान गुम बालक का जिला कोण्डागांव में होना पता चलने पर तखतपुर पुलिस टीम द्वारा लोहरापारा कोण्डागांव जाकर बालक की पतासाजी की गई । जहां बालक अपना पहचान छीपाकर तथा नाम बदलकर एक वेल्डींग दुकान मे काम कर रहा था, जिसे पूछने पर अपने संबंध में बताया तथा परिजन के संबंध में पुछताछ करने पर पूर्व में तखतपुर में रहना बताया, जिसे तखतपुर ला कर कार्यवाही की जा रही है । इस कार्यवाही में निरीक्षक मोहन भारद्वाज, उपनिरीक्षक सुमेन्द्र खरे, प्रधान आरक्षक विरेन्द्र नेताम, आरक्षक पंकज यादव, तरूण केशरवानी की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।