Breaking News

Banner

लाईवलीहुड कॉलेज, निपनिया में संपन्न हुआ जिला स्तरीय जॉब मेला । ​​​​​​​

# प्रदीप पटेल | 02 Nov, 2021

बिलासपुर। दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना, जिला पंचायत बिलासपुर एवं जिला कौशल विकास प्रॉधिकरण, जिला रोजगार कार्यालय बिलासपुर के संयुक्त तत्वाधान में जिला स्तरीय जॉब मेला का आयोजन लाईवलीहुड कॉलेज, निपनिया  बिलासपुर में किया गया। रोजगार मेला में 13 निजी एजेंसी, प्रतिष्ठान से प्राप्त रिक्तियों के विरूद्ध 523 आवेदक विभिन्न पदों हेतु साक्षात्कार में शामिल हुए जिसमें 211 आवेदकों का प्रारंभिक चयन किया गया, तथा 137 आवेदक अंतरिम रूप से चयनित हुए शेष आवेदकों के चयनकी कार्यवाही पूर्ण कर नियोजको द्वारा जिला रोजगार कार्यालय बिलासपुर को सूचित किया जायेगा ।

रोजगार मेला  में उप संचालक रोजगार कार्यालय एवं जिला कौशल विकासप्रॉधिकारण बिलासपुर  हेमंत पहारे, सहायक परियोजना अधिकारी लाईवलीहुड कॉलेज बिलासपुर एवं प्रभारी जिला कार्यक्रम प्रबंधक-आजीविका (एन.आर.एल.एम) उमाकांत पटेल, प्रभारी जिला कार्यक्रम प्रबंधक-वित्तीय समावेशन जिला पंचायत बिलासपुर अजीत कुमार वर्मा तथा जनपद पंचायत बिल्हा के अन्य अधिकारी मौजूद रहे ।