Breaking News

Banner

तेज़ रफ़्तार कार दुर्घटनाग्रस्त, 1 युवक की मौत, 2 अस्पताल में भर्ती, पेड़ से टकराकर सब्ज़ी दुकान में घुसी कार में लगी आग, मवेशी की भी मौत ।

# प्रदीप पटेल | 25 Oct, 2021

रायपुर। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा शराब भट्टी के सामने तेज रफ्तार कार मवेशी को मारते हुए पेड़ से टकराकर सब्जी दुकान में घुस गयी जिसके बाद कार में लगी आग से मवेशी और कार सवार 3 अज्ञात युवक झुलस गए । आपको बता दे कि आग से मवेशी की मौके पर ही मौत हो गयी। वही तीनो अज्ञात युवकों को गंभीर हालत में इलाज़ हेतु मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान ही एक युवक की मौत हो गयी है । घटना की सूचना मिलते ही तेलीबांधा थाना पुलिस टीम सहित फायर बिर्गेड की वाहन मौके पर पहुँची थी। पुलिस ने बताया कि तेज रफ्तार कार मरीन ड्राइव से तेलीबांधा चौक जा रही थी जिस दौरान हादसा हुआ ।