Breaking News

Banner

NCB दफ्तर पहुंचीं अनन्या पांडे, आर्यन संग चैट पर होगी पूछताछ, एक्ट्रेस देंगी इससे जुड़े सवालों का जवाब ।

# प्रदीप पटेल | 22 Oct, 2021

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे की मुसीबतें थमने का नाम नहीं ले रही हैं, आर्यन खान के फोन में अनन्या पांडे संग व्हाट्सएप चैट सामने आने के बाद एक्ट्रेस भी एनसीबी के निशाने में आ गई हैं, अनन्या कुछ देर पहले ही एनसीबी दफ्तर पहुंची हैं, उन्हें समन देकर पूछताछ के लिए बुलाया गया था। एक्ट्रेस अनन्या पांडे से दूसरे दिन पूछताछ शुरू होने जा रही है। वहीँ इससे पहले कल यानि 21 अक्टूबर को हुई पूछताछ में अनन्या से आर्यन और ड्रग्स से संबंधित सवाल किए गए ।  

मीडिया रिपोर्ट्स में आ रही खबरों की मानें तो अनन्या ने आर्यन से गांजा उपलब्ध कराने की बात कही थी। गुरुवार को रेड के बाद एनसीबी ने अनन्या का लैपटॉप और फोन जब्त कर लिया है। आर्यन खान और अनन्या पांडे की व्हाट्सएप चैट में एक जगह आर्यन, अनन्या से गांजे को लेकर सवाल पूछ रहे थे कि कुछ जुगाड़ हो सकता है। इस पर अनन्या ने जवाब दिया था-  हां मैं अरेंज कर दूंगी। खबरों की मानें तो एनसीबी ने जब अनन्या को ये चैट दिखाया और सवाल पूछा, जिस पर अनन्या ने जवाब दिया की मैं सिर्फ मजाक कर रही थी । 

गुरुवार को एक्ट्रेस से एनसीबी के दफ्तर में करीब सवा दो घंटे तक पूछताछ की गई। अनन्या से सवाल-जवाब करने के लिए एनसीबी के अफसर समीर वानखेड़े मौजूद थे। अनन्या शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की दोस्त रही हैं। ऐसे में अनन्या से आर्यन खान के बारे में सवाल पूछे गए। इस दौरान अनन्या के पिता चंकी पांडे भी उनके साथ मौजूद थे लेकिन इंटेरोगेशन रूम में अनन्या अकेली ही थीं । जानकारी के मुताबिक अनन्या से पूछताछ में जांच एजेंसी आर्यन से जुड़ी हर बात की तह तक पहुंचना चाहती है। इधर आर्यन खान की न्यायिक हिरासत 30 अक्टूबर तक के लिए बढ़ा दी गई है। पिछली सुनवाई में आर्यन को जमानत नहीं मिल सकी ।