Breaking News

Banner

20 क्विटंल गांजा का किया नष्टीकरण, मौके पर आलाधिकारी मौजूद, अतिरिक्त पुलिस कप्तान ने बताया, प्रक्रिया का किया गया पालन ।

# प्रदीप पटेल | 21 Oct, 2021

बिलासपुर। पुलिस कप्तान की मौजूदगी में आज सिलपहरी स्थित निजी फर्म में प्रक्रिया के तहत लगबग 20 क्विटंल गांजा का नष्टीकरण किया गया। नष्टीकरण प्रक्रिया के दौरान पुलिस के कमोबेश सभी आलाधिकारी मौजूद थे । अतिरिक्त  पुलिस कप्तान उमेश कश्यप ने बताया कि विभिन्न थानों के माध्यम से कार्रवाई के दौरान जब्त भारी मात्रा में गांजा का नष्टीकरण किया गया। गांजा नष्टीकरण प्रक्रिया के दौरान सभी कानूनी पहलुओं का पालन किया गया । 

उमेश कश्यप ने जानकारी दी कि मादक पदार्थों का नष्टीकरण का फैसला विशेष समिति के मार्गदर्शन मे लिया जाता है। समिति के अध्यक्ष रेंज आईजी रतनलाल डांगी हैं । समिति ने जिला बिलासपुर के थाना तखतपुर, थाना हिर्री, थाना कोनी, थाना कोटा के 11 प्रकरणों में धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट के तहत जब्त 19 क्विंटल 69 किलोग्राम को जलाकर नष्ट करने का फैसला किया। इसी क्रम में विभिन्न थानों से कार्रवाई के दौरान जब्त गांजा को एकत्रित कर सृजन स्टील प्रायवेट लिमिटेड सिलपहरी के फर्नेस पालन्ट में जलाया गया ।

मौके पर पुलिस के आलाधिकारी मौजूद

गांजा नष्टीकरण के दौरान कार्यवाही समिति के अध्यक्ष रतन लाल डांगी, पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज, सदस्य पुलिस कप्तान दीपक कुमार झा, जांजगीर पुलिस कप्तान प्रशांत ठाकुर, क्षेत्रिय पर्यावरण अधिकारी देवव्रत मिश्रा, अन्य गणमान्य पंच मौजूद थे ।