Breaking News

Banner

SP की दादागिरी, गाड़ी की सफाई ठीक से नही करने पर नारायणपुर SP ने ड्राइवर की जमकर पिटाई कर दी, अस्तपाल में कराना पड़ा भर्ती ।

# प्रदीप पटेल | 18 Oct, 2021

नारायणपुर। गाड़ी की सफाई ठीक से नही करने पर नारायणपुर SP उदय किरण ने ड्राइवर को पिट दिया है। आरक्षक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घटना को गंभीरता से लेते हुए बस्तर IG को जांच के निर्देश दिए है। गाड़ी साफ नहीं होने से नाराज पुलिस अधीक्षक उदय किरण ने ड्राइवर की जमकर पिटाई कर दी है। ड्राइवर को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि आईपीएस उदय किरण ने गाड़ी की सफाई ठीक से नहीं करने पर अपने ड्राइवर की पिटाई कर दी। घटना की जानकारी मिलने पर सर्व आदिवासी समाज के पदाधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे ।

आरक्षक से मारपीट के मामले को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गंभीरता से लिया है, और नारायणपुर एसपी उदय किरण के खिलाफ जांच के निर्देश दिए हैं। आईजी बस्तर घटना की जांच करेंगे और मुख्यमंत्री को रिपोर्ट देंगे, कि एसपी ने अपने ड्राइवर आरक्षक से मारपीट की है अथवा नहीं। हालांकि उदय किरण ने मारपीट करने से इनकार किया है। इस मामले में आदिवासी समाज आक्रोशित है। समाज के नेता व पूर्व सांसद सोहन पोटाई ने एसपी को हटाने की मांग की है। मुख्यमंत्री बघेल को बस्तर दौरे के बीच ही यह खबर मिली और उन्होंने तत्काल आईजी से रिपोर्ट तलब की है ।