Breaking News

Banner

दुर्गा विसर्जन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं को तेज रफ्तार कार ने कुचला, एक कि मौत, 11 घायल, 4 गम्भीर ।

# प्रदीप पटेल | 16 Oct, 2021

जशपुर। दुर्गा विसर्जन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की भीड़ पर अज्ञात ने कार चढ़ा दिया है। इस घटना में एक व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है, तो दर्जन भर से ज्यादा लोग घायल हो गए है। घायलों में 5 कई स्थिति गम्भीर बताई जा रही है। जशपुर जिले में लखीमपुर खीरी जैसी वारदात हुई है । दुर्गा विसर्जन करने जा रहे लोगों को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया है। इस दुर्घटना में एक की मौके पर ही मौत हो गई है । जबकि दर्जनभर से ज्यादा लोग घायल हो गए । दुर्घटना के बाद का पूरे इलाके में तनाव की स्थिति हो गई । गुस्साए लोगों ने कई गाड़ियों में आग लगा दी और गाड़ी चलाने वाले ड्राइवर की जमकर पिटाई की ।

घटना के बाद पूरे शहर में आक्रोश है। लोगों ने शहर को बंद कर रखा है और पत्थलगांव थाने में प्रदर्शन कर रहे हैं। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कार लोगों को पीछे से आकर कुचलते हुए दिख रही है। जानकारी के अनुसार, मूर्ति विसर्जन के दौरान तेज रफ्तार से गाड़ी जुलूस में चल रहे लोगों की तरफ पीछे से अचानक आ गई। मरने वाले युवक की पहचान गौरव अग्रवाल के नाम से हुई है. इस दुर्घटना में 15 लोग घायल हो गए हैं। लोगों को आरोप है कि दुर्घटना को अंजाम देने वाली गाड़ी में गांजा भरा हुआ था। हालांकि, पत्थलगांव के एसडीओपी ने कहा है कि अभी इस मामले की जांच की जा रही है ।