Breaking News

Banner

2011 विश्वकप के इस हीरो ने पांच टेस्ट मैंचो में लगातार शतक जड़ने का बनाया अनोखा रिकॉर्ड, ऐसी रही इनकी क्रिकेट जर्नी ।

# प्रदीप पटेल | 14 Oct, 2021

नई दिल्ली। किसी को जुबानी जंग में मात देनी हो, किसी को बल्ले से जवाब देना हो या फिर मैदान पर आक्रामक नजर आना हो, ये सभी काम गौतम गंभीर के लिए बाएं हाथ का खेल रहा है। जी हां, बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने देश के लिए लंबे समय तक क्रिकेट खेली और अब क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद वे नई दिल्ली (पूर्वी दिल्ली सीट) से लोकसभा चुनाव जीतकर संसद भवन तक पहुंच गए हैं। टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज और मौजूदा सांसद गौतम गंभीर का आज यानी 14 अक्टूबर को जन्मदिन है । इस साल वह अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। गंभीर इस समय दिल्ली से भाजपा के सांसद हैं। गंभीर अब भले ही राजनीति में कदम रख चुके, लेकिन एक समय वह भारतीय टीम के शान हुआ करते थे। भारतीय क्रिकेट टीम के महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में उनकी गिनती होती थी । आईपीएल में भी उन्होंने बहुत से कमाल किए हैं। आईपीएल में वह कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के कप्तान हुआ करते थे। जहां उनका प्रदर्शन काफी शानदार हुआ करता था । 

2011 में आस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच मे किया डेब्यू

गंभीर का जन्म आज ही के दिन साल 1981 में दिल्ली में हुआ था। उन्होंने महज 10 साल की उम्र से ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। वहीं 22 साल की उम्र में ही उन्होंने टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया था। उन्होंने साल 2003 में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे मैच खेलते हुए अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी। वहीं साल 2004 में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलते हुए टेस्ट मैच में डेब्यू किया था ।

गौतम गंभीर का इंटरनेशनल करियर

बाएं हाथ के इस ओपनर ने 147 टेस्ट में 11 शतकीय पारी की मदद से 5238 रन बनाए। जिसमें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 206 रन की पारी सबसे बड़ी रही। वहीं 58 वनडे खेलने वाले गंभीर के नाम इस फॉर्मेट में 4154 रन है। वनडे में इस बल्लेबाज ने 9 शतक और 22 अर्धशतक बनाए हैं। 37 टी20 मुकाबले खेलकर गंभीर ने कुल 932 रन बनाए जिसमें 2007 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ 75 रन की पारी सर्वश्रेष्ठ रही । 

gautam gambhir on world cup: gautam gambhir interview; Now we have to out from winning odi world cup 2011 zone says gautam gambhir; Gautam Gambhir Interview: गौतम गंभीर का बेबाक इंटरव्यू, वर्ल्ड

2011 विश्व कप के फाइनल मेैच में गंभीर ने बनाए सबसे ज्यादा रन

2 अप्रैल 2011, शायद ही कोई भारतीय क्रिकेट प्रेमी हो जिसे यह तारीख याद ना हो। इसी दिन 9 साल पहले भारतीय क्रिकेट में 28 साल का वर्ल्ड कप ‘सूखा’ खत्म हुआ था और श्रीलंका को हराकर महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया दूसरी बार विश्व विजेता बनी। दिग्गज भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर ने 2011 वर्ल्ड कप के फाइनल में टीम इंडिया की ओर से सर्वाधिक 97 रन की पारी खेली। धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप जीता जो भारत का दूसरा वनडे वर्ल्ड कप रहा। गंभीर ने इस जीत में अहम भूमिका अदा की ।