Breaking News

Banner

कलेक्टर ने जारी किया आदेश, 5 नए तहसीलदारों को मिली जिम्मेदारी, मनोज खाण्डे को नजूल का जिम्मा ।

# प्रदीप पटेल | 08 Oct, 2021

बिलासपुर। कलेक्टर डॉ.सारांश मित्तर ने एक आदेश जारी कर नायब से तहसीलदार बने अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी है। आदेश के अनुसार मनोज खाण्डे को मस्तूरी से हटाकर नजूल भेजा गया है। अतुल कुमार वैष्णव को मस्तूरी तहसील की जिम्मेदारी दी गयी है । जानकारी देते चलें कि पिछले दिनों प्रशासन ने 92 नायब तहसीलदारों को प्रमोशन देते हुए तहसीलदार बनाया । प्रमोशन और ट्रांसफर के बाद बिलासपुर जिले में कुल 15 तहसीलदारों की नियुक्ति हुई ।

इसी क्रम में शुक्रवार को कलेक्टर डॉ सारांश मित्तर ने तहसीदरों का पदस्थापना आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार मस्तूरी तहसीलदार मनोज खाण्डे को हटाकर नजूल भेजा गया है। अतुल कुमार वैष्णव को मस्तूरी का तहसीलदार बनाया गया है। बताते चलें कि अतुल वैष्णव स्थानांतरण और प्रमोशन के पहले जांजगीर में प्रभारी तहसीलदार की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं । हरदीबाजार अतिरिक्त तहसीलदार प्रांजल मिश्रा को कलेक्टर ने कोटा का तहसीलदार बनाया है। शशिभूषण सोनी को अतिरिक्त तहसीलदार सीपत का प्रभार दिया गया है। अकलतरा से प्रमोशन और स्थानांतरण के बाद बिलासपुर पहुंचे आकाश गुप्ता को बिल्हा तहसीलदार बनाया है ।