Breaking News

Banner

बिलासपुर में सेंदरी के पटवारी रूपेश गुरुदीवान के खिलाफ एसीबी ने आय से अधिक संपत्ति मामले में की जांच चालू ।

# प्रदीप पटेल | 08 Oct, 2021

बिलासपुर। प्रदेश में मचे सियासी तूफान के बीच अचानक एसीबी ने कार्यवाही तेज कर दी है। बिलासपुर में सेंदरी के पटवारी रूपेश गुरुदीवान के खिलाफ एसीबी ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में शून्य में अपराध दर्ज कर प्राथमिक जांच चालू कर दिया है । प्राथमिक जांच क्रमांक 35/2020 विरुद्ध रूपेश गुरुदीवान पटवारी दर्ज कर जांच में तेजी ला दी गयी है। उपपुलिस अधीक्षक एसीबी ने रूपेश गुरुदीवान, पत्नी मीनाक्षी गुरुदीवान एवं परिवार के अन्य सदस्यों रिश्तेदारो की चल अचल संपत्ति की जानकारी मांगी है ।

रूपेश गुरुदीवान के खिलाफ नेशनल हाइवे में मुवावजे में भी व्यापक गड़बड़ी करने का आरोप है, जिसमे शासन को करोड़ो रूपये नुकसान होने का अनुमान है। इसकी जांच अलग से की जा रही है। संबंधित दोषियों के खिलाफ एसीबी बड़ी कारवाही कर सकती है। नेशनल हाइवे के मुवावजे में लगातार हो रहे धांधली को एसीबी और ई ओ डब्लू ने गंभीरता से ले लिया है। रूपेश गुरुदीवान जब सकरी में पदस्थ थे तो एक स्थानीय व्हाट्सअप ग्रुप में पोर्न फिल्म डालने के कारण और नक्शा नहीं काट पाने के सकरी से हटाये गए थे। तब से बिलासपुर सेंदरी में पदस्थ है। एसीबी की जद में अभी और तहसीलदार पटवारी आ सकते है। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार लगभग 38 लोगो के खिलाफ एसीबी ने अपराध दर्ज किया है ।