Breaking News

Banner

ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बनी रहेंगी या फिर प्रदेश को नया मुखिया मिलेगा, उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी, जानिए कौन चल रहा किससे आगे, परिणाम पर टिकी सबकी निगाहें ।

# प्रदीप पटेल | 03 Oct, 2021

बंगाल। ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बनी रहेंगी या फिर प्रदेश को नया मुखिया मिलेगा” इस बात का फैसला अब से चंद घंटों के बाद हो जाएगा। पश्चिम बंगाल में तीन सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। वहीँ भवानीपुर सीट पर दूसरे राउंड की काउंटिंग खत्म हो गई है। सीएम ममता बनर्जी अब 2500 वोटों से आगे चल रही हैं।

तीनों सीटों में भवानीपुर एक हाई प्रोफाइल सीट है जहां टीएमसी की सुप्रीमो ममता बनर्जी का मुकाबला भाजपा की प्रियंका टिबरेवाल और सीपीएम के श्रीजीव विश्वास से है। भवानीपुर विधानसभा उपचुनाव का परिणाम मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लिए काफी अहम है। आज के परिणाम से साफ हो जाएगा कि ममता बनर्जी मुख्यमंत्री पद के लिए बनी रहेंगी या नहीं। बता दें कि भवानीपुर के अलावा बंगाल के समसेरगंज और जंगीपुर में हुए उपचुनाव के परिणाम भी आएंगे। और भी अपडेट्स के लिए जुड़े रहें  cgaajtak.in के साथ ।