Breaking News

Banner

नेशनल हाईवे के अधिकारियों ने बनाया गुणवत्ताहीन स्कूल भवन, विरोध में संबलपुरी के ग्रामीणों ने किया घण्टों चक्का जाम, अब होगी भवन की गुणवत्ता की जांच ।

# प्रदीप पटेल | 28 Sep, 2021

बिलासपुर। नेशनल हाईवे निर्माण के दौरान सड़क निर्माण से प्रभावित ग्राम संबलपुरी के प्राथमिक शाला एवं पूर्व माध्यमिक शाला को गुणवत्ता हीन बनाये जाने के विरोध को लेकर आज सोमवार को संबलपुरी के पंचायत कर्मी सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने पेंड्री डीह बाईपास पर चक्का जाम कर दिया, वही सुबह10 बजे से जाम की वजह से नेशनल हाइवे में वाहनों की लंबी कतार लगी रही जिसकी सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार , एस डी ओ पी, सहित एन एच के अधिकारी मौके पर पहुंचने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने एन एच के अधिकारियों की शिकायत करते हुए बताया कि पूर्व में एन एच सड़क के निर्माण के दौरान ग्राम संबलपुरी के दो  स्कूल प्रभावित हुए थे ।

जिन्हें पंचायत में प्रस्ताव के बाद दोनों नवीन स्कूल बनाने का वादा किया गया था, वही कुछ समय बाद जो स्कूल एन एच के अधिकारियों ने बनाया वह अति गुणवत्ता विहीन बनाया गया, नये भवन में पहली बरसात में ही स्कूल के छतों से पानी टिपकने लगा और दीवालों में सीलन देखा गया जिसकी वजह से स्कूल प्रबंधन ने भी खतरा को भांपते हुए स्कूल में शिप्ट नही हुये साथ ही अभी से जर्जर भवन को देखते हुए स्कूली बच्चों के पालकों ने भी साफ तौर पर बच्चों को भेजने पर आपत्ति जताई ।

इधर पंचायत ने भी गुणवत्ता हीन भवन की शिकायत एन एच के अधिकारियों सहित शिक्षा विभाग और जिला पंचायत में कई दफा करते रहे जिसका कोई नतीजा नहीं निकला इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने कल अंतिम अल्टीमेटम देते हुए विरोध स्वरूप चक्का जाम कर दिया, वही उपस्थित अधिकारीओ को जिला कलेक्टर के नाम लिखित में शिकायत दिया गया इसमे सड़क में चक्का जाम खत्म करने हेतु मध्ययस्ता में एक नतीजा सामने आया कि  ग्रामीण यांत्रिकी विभाग के एस डी ओ की अध्यक्षता में तकनीकी विशेषज्ञ सहित ग्रामीणों की एक जांच टीम बनाकर बनाये गये भवन निर्माण के गुणवत्ता की परख करेगा।देखा गया कि सड़क जाम सुबह 10 बजे से 2 बजे जारी  रहने के दौरान सैकड़ों की संख्या में घण्टो वाहन जाम होने से लोग परेशान होते रहे ।