Breaking News

Banner

जिले में पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण अरपा नदी का जल स्तर तेजी से बढ़ा, जिससे शनिचरी रपटा डूबा, बाढ़ नियत्रण कक्ष का अता पता नहीं ।

# प्रदीप पटेल | 15 Sep, 2021

बिलासपुर। पिछले दो दिनों से जिले में हो रही बारिश के कारण अरपा नदी का जल स्तर तेजी से बढ़ रहा है। इसके चलते शनिचरी रपटा डूब गया हैं। आवागमन बंद होने के कारण पुराना अरपा पुल पर जाम लग रहा । ज्ञात हो कि जिले में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश होने के कारण शहर की गली सड़के पानी से जलमग्न हुई लेकिन कुछ समय बाद स्थिति सामान्य हो गई है। पेंड्रा मरवाही इलाके में हुई बारिश का असर आज अरपा नदी के जलस्तर पर दिखाने लगा है। जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। इसके कारण शनिचरी रपटा डूब चुका हैं ।

कागजी तौर पर बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। लेकिन उसका अता पता तक नहीं है। निचले इलाकों के रहवसियो को अब तक अलर्ट भी नहीं किया गया। मौसम विभाग के संकेत के अनुसार अभी भी जिले में तेज बारिश की संभावना है। इस आधार पर अरपा नदी का जलस्तर आने वाले समय में तेजी से बढ़ने की संभावना बढ़ेगी ।