Breaking News

Banner

कोपरा जलाशय में मिली उसलापुर निवासी युवक की लाश ।

# प्रदीप पटेल | 02 Sep, 2021

बिलासपुर। कोपरा जलाशय में बुधवार की सुबह नग्न अवस्था में एक युवक की लाश मिली, पूछताछ के बाद युवक की पहचान उसलापुर निवासी गौरव देशमुख के रूप में हुई है, जिसके बाद अब पुलिस ने गौरव के हत्यारों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं उसके शव को पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया गया है ।

उक्त पूरा मामला सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम बहतराई खार का है। जहां बुधवार के दिन सुबह-सुबह बहतराई से कोपरा जलाशय मार्ग पर घूमने निकले लोगों ने एनीकेट के पास एक युवक की लाश देखी,जिसके बाद ग्रामीणों ने मामले की जानकारी सकरी थाना को दी, सूचना के बाद मौके पर पहुची पुलिस ने शव की जांच कराई । पुलिस के अनुसार युवक की पहचान उसलापुर निवासी गौरव देशमुख के तौर पर हुई, वहीं पुलिस ने मामले में अब आसपास के लोगों से पूछताछ कर अपनी जांच शुरू कर दी है ।

पिकनिक स्पॉट पर मिला

बताया जा रहा है कि जहाँ पर युवक का शव बरामद हुआ है, वह इस क्षेत्र का एक स्थानीय पिकनिक स्पॉट है, कोपरा जलाशय से लगे हुए एनीकेट में लोग पिकनिक मनाते आते हैं, वही शव मिलने से आसपास के लोग भी सकते में है ।