Breaking News

Banner

बिलासपुर स्टेशनरी-बुक विक्रेता संघ ने कोरोना वेक्सीन शिविर का कराया आयोजन ।

# प्रदीप पटेल | 25 Aug, 2021

बिलासपुर। आज बिलासपुर स्टेशनरी एवं बुक्स विक्रेता संघ के द्वारा कोरोना वैक्सीन शिविर का आयोजन अग्रोहा भवन इमली पारा बिलासपुर में किया गया संघ के समस्त पदाधिकारियों के द्वारा दीप प्रज्वलन कर मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात वैक्सीन का कार्य प्रारंभ किया गया, वैक्सीन लगाने के लिए सुबह से ही लोग आना चालू हो गए थे, कुल 226 लोगों को वैक्सीन लगाने का कार्य पूर्ण कराया गया नोडल अधिकारी के रूप में नगर निगम के जोन कमिश्नर आर एस चौहान, एवं गोपाल ठाकुर के मार्गदर्शन पर वैक्सीन लगाने का कार्य चालू कराया गया ।

इस कार्यक्रम में सीएमएम ऑफिस से दिव्या पटेल, भुनेश्वर त्रिपाठी, नर्सेज दीपिका कोरी, गिरजा, गौरी, नगर निगम से सुरेश यादव, शशि आनंद, संत राम केवट, सुजाता मेश्राम, इनका विशेष सहयोग रहा, तथा बिलासपुर स्टेशनरी एवं बुक्स विक्रेता संघ के अध्यक्ष राजेश मिश्रा, सचिव विकास गोयल, संरक्षक राजेश पांडे, रमेश अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, उमाशंकर अवस्थी, उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विक्की मोटवानी, सह सचिव गुलाब दयालानी, दिवाकर देवांगन, कमल चिमनानी, रवि चिमनानी, गोपाल अग्रवाल, अभिषेक रवानी, उमेश डहरिया, शुभम छाबड़ा, आदि विशेष रूप से उपस्थित थे ।