Breaking News

Banner

तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़े युवकों को लिया चपेट में, तीन की मौत, एक घायल ।

# प्रदीप पटेल | 25 Aug, 2021

कोंडागांव। बनियागांव NH30 पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे खड़े चार युवकों को अपने चपेट में लिया, जिसमें तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, और एक घायल हो गया, मौके से ट्रक युवकों को टक्कर मारकर गायब है, पुलिस तफ्तीश कर रही है । मिली जानकारी के मुताबिक चारों दोस्तों में दयानंद पोयाम, विनय कुमार, संतोष कुमार बघेल सभी निवासी ग्राम करंजी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई । 

जबकि जगत मंडावी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका उपचार जिला अस्पताल कोंडागांव में जारी है । वहीं मृतक विनय कुमार के भाई मनीराम पोयाम ने बताया कि सभी दोस्त किसी काम के लिए बनियागांव गए थे, हमें रात को पता चला कि बनियागांव के पास दुर्घटना हुई है, हम लोगों ने जाकर देखा तो तीन युवक घटना स्थल पर मौत हो गई थी ।