Breaking News

Banner

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, सराफा व्यापारी से लूट और गोली कांड के फरार आरोपी को एक माह बाद दबोचा ।

# प्रदीप पटेल | 20 Aug, 2021

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ जगदलपुर बस्तर के इतिहास में पहली बार ऐसी घटना को आरोपियों ने अंजाम दिया था, जिसके बाद जगदलपुर के सर्राफा व्यापारियों में दहशत का माहौल बना हुआ था। एक माह पहले यानी कि 18 जुलाई को वृंदावन कॉलोनी में कुछ लोगों ने सर्राफा व्यापारी चिर्लोक चंद से 25 लाख रुपए की लूट 3 गोली मारने की घटना को अंजाम दिया था, आरोपी इस घटना को अंजाम देकर एक माह से फरार चल रहे थे, कोई भी सुराग नहीं मिल पा रहा था, लेकिन कहते हैं ना कानून के हाथ लंबे होते हैं, आरोपी आज नहीं तो कल पकड़ा ही जाता है बस्तर पुलिस की कड़ी मेहनत के बाद उड़ीसा जिले के गंजाम से चार लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है ।

जगदलपुर के संजय बाजार में कोमल जेवलस के मालिक त्रिलोकचंद सिसोदिया अपनी दुकान बंद करके अपने निवास वृंदावन कॉलोनी जा रहे थे तभी कुछ लोगों ने उनका रास्ता रोककर बैग में रखे सोने के जेवरात और 30 हजार नगद लूट लिया, और व्यापारी को तीन गोली मार दी थी हालांकि सर्राफा व्यापारी को गोलियां जरूर लगी लेकिन वह बाल-बाल बच गए, पुलिस ने आरोपियों की जानकारी देने वाले को 30 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा था, आरोपियों के पास से 23 लाख रुपए का सोना और घटना में इस्तेमाल की गई, दो मोटरसाइकिल एक पिस्टल भी बरामद की गई है इस मामले में दो आरोपी फरार हैं, जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।