Breaking News

Banner

पीडीएस चांवल की चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश, 3 को गिरफ्तार कर भेजा जेल, 500 बोरी चांवल जब्त ।

# प्रदीप पटेल | 20 Aug, 2021

बिलासपुर। पी.डी.एस. चावल चोरी के मामले में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है, पुलिस ने इस काम को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, गिरफ्तार सभी आरोपी मुंगेली जिले के चिरौटी गांव के रहने वाले है, इन चोरों ने जिले 6 अलग अलग थानों के कुल 12 दुकानों से राशन की चोरी की है, इनके कब्जे से पुलिस ने 500 बोरी पी.डी.एस. चांवल जब्त किया है ।

जानकारी के अनुसार पुलिस  के लगातार पी.डी.एस. चांवल चोरी की शिकायत मिल रही थी, जिसके बाद पुलिस ने चोरों को पकड़ने के लिए एक टीम का गठन किया था, इसी बीच चकरभाठा पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि उनके क्षेत्र से पूर्व में हुई चोरी करने वाले चोर अपने पिकअप वाहन में बोरियों में भरे चावल को बिल्हा राईस मिल की ओर बेचने जा रहे है।  जिस पर थाना प्रभारी ने अपने सिपाहियों के तत्काल घेराबंदी कर निशानदेही के आधार पर चोर गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ा और पूछताछ की । 

पूछताछ ने चोरों ने बताया कि बिल्हा के लक्ष्मी राईस मिल / एग्रोटेक में बेचा है, जिसके बाद लक्ष्मी राईस मिल / एग्रोटेक के मैनेजर (मुनिम) मन्नालाल अग्रवाल से पूछताछ की गई, मन्नालाल ने मुंगेली के चोर गिरोह से पीडीएस का चावल खरीद की बात कबूली, जिसके कब्जे से 500 बोरी पी. डी. एस. चावल व पलटी कर दी गयी पी.डी.एस. चावल की 300 खाली बोरी जप्त कर उक्त तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है । 

गिरफ्तार आरोपी :-

1. मन्नालाल अग्रवाल पिता स्व. मामलचंद अग्रवाल उम्र 50 साल निवासी बिल्हा, जिला बिलासपुर

2. विजय कुमार पात्रे पिता फगवाराम उम्र 38 साल निवासी चिरोटी, थाना सरगाव जिला मुंगेली

3. दौलत पात्रे पिता बद्रीप्रसाद पात्रे उम्र 29 साल निवासी चिरौटी थाना सरगाव जिला मुंगेल ।