Breaking News

Banner

नवपदस्थ कोटा एसडीओपी अरोरा ने किया तखतपुर थाने का निरीक्षण, महिला संबंधी मामले, गुम इंसान व पेंडिंग मामले शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश ।

# प्रदीप पटेल | 17 Aug, 2021

बिलसपुर। नवपदस्थ कोटा एसडीओपी आशीष अरोरा मंगलवार को निरीक्षण के लिए तखतपुर थाने पहुंचे। निरीक्षण के लिए थाने पहुंचे एसडीओपी को तखतपुर थाने के टीआई मोहन भारद्वाज ने उन्हें थाने की और सम्पूर्ण क्षेत्र जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान जुआं, सट्टा, अवैध शराब के लिए लगातार कार्यवाही कर नियंत्रण करने के लिए एसडीओपी ने निर्देश दिए। साथ ही महिला व बच्चों के संबंधी अपराधों, गुम इंसान के लिए सजगता से कार्यवाही और आम नागरिकों से अच्छा आचरण रखने कहा गया। एसडीओपी अरोरा ने थाना प्रभारी को सभी पेंडिंग मामलों के शीघ्र निराकरण (निकाल) करने निर्देश दिए ।