Breaking News

Banner

अज्ञात चोरों ने तीन दुकानों में धावा बोलकर चोरी की घटना को दिया अंजाम ।

# प्रदीप पटेल | 14 Aug, 2021

रतनपुर। भीम चौक स्थित तीन दुकानों में बीती रात अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है, चोरों ने दो मेडिकल दुकान व बर्तन दुकान ताला तोड़कर नगदी रकम सहित मॉनिटर और डीबीआर मशीन को ले उड़े हैं ।आपको बता दें कि धार्मिक व पौराणिक नगरी रतनपुर में बीती रात अज्ञात चोरों ने तीन दुकान जानकी मेडिकल स्टोर व शंकर मेडिकल स्टोर और महामाया मेटल स्टोर का ताला तोड़कर नगदी रकम शहीत मॉनिटर और डीवीआर मशीन को पार कर दिया है ।

दुकान संचालकों के अनुसार बीती रात 9:00 बजे के आसपास अपने दुकान को बंद कर घर चले गए थे जहां उन्हें सुबह फोन पर सूचना मिली की उनके दुकान का किसी अज्ञात व्यक्ति ने ताला तोड़कर चोरी कर लिया है ।

महामाया मेटल दुकान संचालक के बताए अनुसार उसके गल्ले में रखें करीब 15,000 को चोरी कर ले गए हैं, वही शंकर मेडिकल स्टोर से नगद और सीसीटीवी मॉनिटर और डीवीआर मशीन को चोरों ने चोरी कर लिया है, वही जानकी मेडिकल स्टोर में चोरों के द्वारा सिर्फ ताला तोड़ा गया, वहां से किसी प्रकार का उन्हें नगदी रकम नहीं मिला इस वजह से उन्हें खाली हाथ जाना पड़ा रतनपुर पुलिस को सूचना मिलने के पश्चात जांच में जुट गई है ।