Breaking News

Banner

न्यायधानी बिलासपुर में 15 अगस्त के 2 दिन पहले ही पटाख़ों की चिंगारियों से देश का झंडा हुआ क्षतिग्रस्त ।

# प्रदीप पटेल | 13 Aug, 2021

बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में 15 अगस्त के 2 दिन पहले ही एक बड़ी घटना सामने आई है, जिसमें देश की आन बान और शान तिरंगा पटाखे की चिंगारी से छलनी हो गया । बताया जा रहा है बीती शाम कुछ लोग आदतन अपराधी राजा ढीमर व चंद्रा नामक युवक का जन्मदिन मनाने रिवर व्यु पहुंचे थे, और पटाखे जला रहे थे, इस दौरान आतिशबाजी के वक्त पटाखों की चिंगारी तिरंगे पर पड़ गई जिससे तिरंगे में छेद हो गया, वही बताया जा रहा हैं कि बारिश होने की वजह से तिरंगे को ज़्यादा नुकसान नही हुआ ।

देखा जाए तो यह एक बड़ी लापरवाही है, जिस तिरंगे के सम्मान के लिए लोग अपनी जान तक देने के लिए तैयार रहते हैं, उसी तिरंगे के पास आतिशबाजी करना तिरंगे के अपमान के बराबर हैं ।

बहरहाल इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस युवकों की सरगर्मी से तलाश कर रही थी, वही देर रात जुछ संदिग्धों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है, सूत्र बताते हैं कि माहौल खराब करने वालों में कांग्रेस नेता का पुत्र भी शामिल था । वही दूसरी ओर निगम प्रशासन ने गुरुवार की रात में ही तिरंगे को उतरवा लिया, आपको बता दें गुरुवार को ही तिरंगे को लगाया गया था, लेकिन कुछ लोगों की लापरवाही के चलते ये घटना हो गई, रिवर व्यू असामाजिक तत्वों का डेरा बनते जा रहा है, जिस पर लगाम लगाने की आवश्यकता महसूस की जा रही है, जिससे भविष्य में ऐसी कोई घटना दोबारा ना हो । बहरहाल मामलें की जांच करते हुए पुलिस ने कुछ संदिग्धों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही हैं ।