Breaking News

Banner

कोरोना के मामले कम होते ही लोग हुए बेपरवाह, संक्रमण को फिर दे रहे आमंत्रण ।

# प्रदीप पटेल | 09 Aug, 2021

रतनपुर। कोरोना जैसे महामारी से लोग अभी उभरे नहीं है कई जिंदगियां तबाह हो गई है, इसमें आज भी लोग जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। कोरोना की पहली लहर और दूसरी लहर देखने के बाद भी लोग उससे सबक नहीं ले रहे हैं। रविवार को खुटाघाट पर्यटन स्थल पर लोगों का हुजूम जम गया यहां सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां  उड़ाते रहे । लोगों के चेहरे से मास्क पूरी तरह उतर चुका है, यहां आए सैलानी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहा है।

जिससे एक बार फिर कोरोना महामारी फैलने का खतरा बना हुआ है, लोग अगर इस तरह बेपरवाह रहेंगे, तो कोरोना से जीत पाना थोड़ा मुश्किल हो जाएगा। लोगों को जागरूक होना चाहिए, ऐसी लापरवाही नहीं करनी चाहिए, शासन प्रशासन भी इस पर कोई कार्यवाही नहीं करती और अपनी मौन सुकृति दे दी है। हालांकि प्रदेश में कोरोना के मामले अभी कम है, लेकिन खत्म नहीं हुए हैं। इस संक्रमण से बचने के वैक्सीनेशन के साथ-साथ  मास्क पहनना और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना है। इस तरह हम अपनी और दूसरों की जिंदगी को भी बचा सकते हैं आइए हम जागरूक हो और दूसरों को भी जागरूक करें ।