Breaking News

Banner

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर द्वारा रतनपुर के बालिका शासकीय हायर सेकेंडरी एवं शहीद नूतन बालक हायर सेकेंडरी स्कूल में किया गया विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन ।

# प्रदीप पटेल | 05 Aug, 2021

बिलासपुर। माननीय जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष, सुषमा सावंत, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर, सचिव डाॅ0 सुमित कुमार सोनी द्वारा आज दिनांक 05.08.21 को रतनपुर स्थित बालिका शासकीय हायर सेकेंडरी एवं शहीद नूतन बालक हायर सेकेंडरी स्कूल में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर द्वारा खोले गए लीगल एड क्लब का निरीक्षण किया गया । 

जिसमें वहां उपस्थित छात्र-छात्राओं को विधिक सेवा संबंधी जानकारी दी गई उनके द्वारा शासन के विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के साथ-साथ विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए निःशुल्क कानूनी सहायता, नागरिकों के मूलभूत अधिकार, मौलिक कर्तव्यों, महिला उत्पीडन, महिलाओं से संबंधित अधिकार, महिलाओं के कानूनी अधिकार के अन्तर्गत महिलाओं का भरण-पोषण, घरेलू हिंसा से महिलाओं की सुरक्षा अधि. 2005, दहेज निवारण कानून, छ.ग. टोनही प्रताडना अधि. 2005, महिलाओं के भरण-पोषण संबंधी पति से अधिकार, अनैतिम व्यापार निवारण अधिनियम 1956, महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीडन अधि. 2013, हिंदू उत्तराधिकार अधि. 1956 में महिलाओं का संपत्ति में अधिकार कानून के बारे में जानकारी दी गई, साथ ही उन्हें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर द्वारा मुद्रित पुस्तकें, पाम्पलेट इत्यादि का वितरण किया गया जिससे अधिक से अधिक आमजन मे विधिक सेवा के प्रति लोग जागरूक हो सके ।