Breaking News

Banner

35 साल की महिला को 17 साल के लड़के से हुआ प्यार, लड़के ने शादी से किया मना, परेशान महिला ने कराई FIR, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर ।

# प्रदीप पटेल | 04 Aug, 2021

जशपुर। 35 साल की महिला को 17 साल के लड़के से प्यार हो गया, दोनों के बीच 6 महीने तक अफेयर भी चलता रहा, अब महिला ने लड़के पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगा दिया है, फिलहाल पुलिस ने भी आरोपी को बाल संरक्षण गृह भेज दिया । बगीचा थाना क्षेत्र निवासी 35 साल की महिला का दिसंबर 2020 में सरगुजा के 17 साल के किशोर से मोबाइल पर संपर्क हुआ, दोनों में बातचीत शुरू हो गई, महिला का आरोप है, कि इस बीच किशोर ने उसे शादी का झांसा दिया और शारीरिक संबंध बनाने शुरू कर दिए, उससे रुपए भी लिए, महिला जब भी उससे शादी की बात कहती तो टाल जाता, फिर दोनों के बीच विवाद हो गया, और लड़के ने बात करना बंद कर दिया।

बातचीत बंद होने के कुछ दिनों बाद आरोपी लड़के ने फिर महिला से मोबाइल पर संपर्क किया, बताया कि वह जिससे बात करती थी उस लड़के की सड़क हादसे में मौत हो गई है, वह उसी लड़के का छोटा भाई है, इसके बाद फिर से आरोपी ने महिला से छोटा भाई बनकर बात करना शुरू कर दिया, इसी दौरान महिला को पता चला की आरोपी लड़का जीवित है, रिश्तेदारों से भी जानकारी मिली कि आरोपी अपने घर का इकलौता बेटा है । पुलिस ने बताया कि महिला को लड़के के जीवित होने का पता चला तो उसने फिर से शादी के लिए दबाव बनाया, इस पर आरोपी ने साफ इनकार कर दिया, इससे परेशान होकर महिला थाने पहुंच गई , और FIR दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया ।