Breaking News

Banner

विद्युत तार की चपेट में आने से किसान समेत दो बैलों की दर्दनाक मौत ।

# प्रदीप पटेल | 30 Jul, 2021

धमतरी। विद्युत तार की चपेट में आने से एक किसान समेत दो बैलों की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार भखारा वार्ड क्रमांक 7 निवासी इतवारी राम 62 वर्ष पिता धरम साहू शुक्रवार की दोपहर लगभग 12 बजे कोलियरी रोड अपने खेत में बियासी के लिए गया हुआ था। खेत में काम करते वक्त शाम लगभग 4:30 बजे अचानक वहां से गुजर रहे 440 वोल्ट का विद्युत तार टूट कर गिर गया, जिससे वह करंट की चपेट में आ गए।

आसपास के लोगों ने जब इनको छटपटाते हुए देखा तो सूचना देकर लाइट बंद कराई गई। तब तक किसान इतवारी राम और दोनों बैलों की मौत हो चुकी थी । सूचना मिलने पर मृतक के पुत्र चोवा राम ने भखारा थाना पहुंचकर इसकी सूचना दी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर शव पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए कुरुद भेजने की तैयारी की । 2 दिनों में 2 बड़े हादसे से भखारा भठेली क्षेत्र में शोक की लहर है ।

लोगों में पनप रहा रोष

गौरतलब है कि बारिश के सीजन में अक्सर इस तरह की घटनाएं देखने को मिलती है बाहर हाल इस घटना के बाद से लोगों में विद्युत विभाग की लापरवाही को लेकर भी रोष पनपने लगा है ।