Breaking News

Banner

​​​​​​​गड्ढा और कीचड़ के साथ नगर के गौरव पथ पर चलने की शुरुआत, गड्ढे भरने का आदेश भूला नगर पालिका ।

# प्रदीप पटेल | 29 Jul, 2021

तखतपुर। गड्ढा और कीचड़ के साथ नगर के गौरव पथ पर चलने की शुरुआत होती है तथा पुराना बस स्टैंड मक्कड़ काम्प्लेक्स के पास सड़क की दयनीय स्थिति पर किसी भी जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधियों का ध्यान नहीं है। नगर के मुख्य मार्ग में पुराना बस स्टैंड के पास मक्कड़ कंपलेक्स पर कई बैंक संचालित है जहां सैकड़ों खातेदार अपने काम के लिए नियमित रूप से बैंक पहुंचते हैं ।  बिलासपुर, मुंगेली, जबलपुर मुख्य मार्ग होने से बड़ी बड़ी गाड़ियों के साथ-साथ जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों का आवागमन होते रहता है। यहां पर इस सड़क की स्थिति इतनी दयनीय है कि पदयात्रियों को संभल कर चलना पड़ता है । यहां पर गड्ढे बन गए हैं उसमें पानी भर गया है, ऊपर से मिट्टी डाल देने के कारण सावधानी से चलना पड़ता है। थोड़ी सी असावधानी से दुर्घटना हो जाती है। ऐसा नहीं है इस स्थिति की जानकारी किसी भी स्थानीय जनप्रतिनिधि या नगरपालिका को नही है। फिर भी कोई समाधान नहीं हो रहा है, और यह स्थिति पिछले 6 माह से बनी हुई है, ठीक उसी तरह मंडी चौक के पास यहां पर गौरव पथ की शुरुआत होती है ।    यहां पर इतने गड्ढे हैं कि अनजान यात्री पहली बार में दुर्घटना का शिकार हो जाता है । गड्ढों में पानी भरा हुआ है जिससे आसपास में रहने वाले लोग काफी परेशान हैं। बड़ी-बड़ी गाड़ियों के आने से पानी की छिटककर घरों और दुकान तक पहुंच जाता है। नगरपालिका की ओर से इस समस्या के हल के लिए कोई सार्थक पहल नही की जा रही है। यहां से गुजरने वाले नगर पालिका को कोसते रहते हैं ।