Breaking News

Banner

अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के युवाओं को, हाॅस्पिटाॅलिटी एवं हाॅटल मैनेजमेंट में दिया जाएगा प्रशिक्षण, 10 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित ।

# प्रदीप पटेल | 28 Jul, 2021

बिलासपुर। अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के युवक एवं युवतियों को हाॅस्पिटाॅलिटी एवं हाॅटल मैनेजमेंट में प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण हेतु निर्धारित प्रपत्र में 10 अगस्त 2021 को सायं 5 बजे तक आयुक्त, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास, ब्लाॅकडी, भू-तल इन्द्रवती भवन, नवा रायपुर, अटल नगर, छ.ग. को आवेदन कर सकते है। निर्धारित अवधि के पश्चात् प्राप्त आवेदन-पत्रों पर विचार नहीं किया जावेगा ।

छ.ग. राज्य के मूल निवासी अनुसूचित जाति जनजाति के युवा जो स्थाई जाति प्रमाण पत्र तथा जाति सत्यापन  प्रमाण पत्र धारक हों, जिनकी आयु 1 जनवरी 2021 की स्थिति में 18 वर्ष से 25 वर्ष के मध्य हो। जो मान्यता प्राप्त बोर्ड से किसी भी विषय में हायर सेकण्डरी (10़2) परीक्षा न्यूनतम 50 प्रतिशत अथवा अधिक अंको के साथ उत्तीर्ण हो, (10़2) स्तर में एक विषय अंग्रेजी हो शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ हो तथा परिवार की समस्त  स्त्रोंतो से वार्षिक आय रू. 2.50 लाख से अधिक  न हो, ऐसे युवा प्रशिक्षण हेतु पात्र है। आवेदन पत्र का प्रारूप, नियम तथा शर्ते विभाग की वेबसाईट www.tribal.cg.gov.in पर एवं सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास बिलासपुर के कार्यालय में अवलोकन हेतु उपलब्ध हैं । यह प्रशिक्षण आवासीय है। जिसमें चयनित युवाओं को छात्रावास एवं मेस की सुविधा निःशुल्क उपलब्ध होगी। प्रशिक्षण उपरांत प्रशिक्षण प्रदाता संस्थान द्वारा जाॅब प्लेसमेंट भी उपलब्ध कराई जाएगी ।